फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug Free Campaign, Property Seized, Anantnag

Srinagar News: नशे पर प्रहार, अनंतनाग में 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Srinagar, Drug Free Campaign, Property Seized, Anantnag
- पुलिस ने नौशहरा श्रीगुफवारा में दो मंजिला मकान किया जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नशीली दवाओं के तस्करों और ड्रग्स माफिया के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने सोमवार को लगभग 1.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया।
पुलिस की ओर से कुर्क की गई इस संपत्ति में एक दो मंजिला मकान शामिल है। यह मकान नौशहरा श्रीगुफवारा के रहने वाले आरोपी नशा तस्कर एजाज अहमद भट का है।

इस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई श्रीगुफवाड़ा पुलिस स्टेशन ने की। यह कार्रवाई श्रीगुफवारा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के सिलसिले में अमल में लाई गई है। जांच में इस संपत्ति की पहचान मादक पदार्थों की तस्करी की अवैध कमाई से बनाए गए एसेट के रूप में हुई थी जिसके बाद उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


अनंतनाग पुलिस का कहना है कि वे ड्रग्स के इस काले कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस अब न सिर्फ नशा तस्करों को पकड़ रही है बल्कि ड्रग मनी से बनाई गई उनकी संपत्तियों और वित्तीय नेटवर्क को भी निशाना बना रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस अवैध व्यापार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed