{"_id":"696d2d891c484f989d0d9e19","slug":"srinagar-dr-draksha-andrabi-chairperson-jammu-kashmir-waqaf-board-honor-students-srinagar-news-c-10-jmu1052-814777-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बड़े फैसले जारी रहेंगे : दरख्शां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बड़े फैसले जारी रहेंगे : दरख्शां
विज्ञापन
श्रीनगर में सफल परीक्षार्थियों के सम्मान के बाद डॉ. अंद्राबी। संवाद
- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
- डॉ. अंद्राबी ने श्रीनगर में सभी वक्फ स्कूलों के बोर्ड परीक्षा टॉपर्स को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड ने रविवार को श्रीनगर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने हाल ही में घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के कश्मीर संभाग के वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों के तीस टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बड़े फैसले जारी रहेंगे
इस दौरान बोर्ड के सदस्य सैयद मोहम्मद हुसैन और कार्यकारी मजिस्ट्रेट इश्तियाक मोहिउद्दीन भी मौजूद रहे। समारोह में शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल और प्रशासक शामिल हुए। इस अवसर पर बोर्ड के शिक्षा विभाग की विकास रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने टॉपर्स को मोमेंटो और सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वक्फ स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में यह असाधारण प्रदर्शन पिछले तीन वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में बोर्ड द्वारा किए गए व्यापक सुधारों का परिणाम है। अंद्राबी ने कहा, हमने सुधारों, बुनियादी ढांचे के विकास और जवाबदेही तंत्र के माध्यम से अपने शिक्षण संस्थानों में एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे शिक्षकों, प्रबंधन और छात्रों ने कड़ी मेहनत की है और हमें उन पर गर्व है।