फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dr. Bilala, DC Anantnag, Held Meeting, Land Record Digitization

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करें : डीसी अनंतनाग

विज्ञापन
Srinagar, Dr. Bilala, DC Anantnag, Held Meeting, Land Record Digitization
- जिले में 97 प्रतिशत डिजिटाइज्ड जमाबंदियों का सत्यापन पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद दीन भट ने शनिवार को डाक बंगला खानाबल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी), अतिरिक्त आयुक्त राजस्व (एसीआर), एसडीएम के अलावा जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
बैठक के दौरान डीसी ने पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जमाबंदियों के सत्यापन और अपलोडिंग की तहसीलवार प्रगति का आकलन किया और अधिकारियों को भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और भविष्य में भी उपयोगी रहेगी।
विज्ञापन

डीसी ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पटवारियों के कार्यों की कड़ी निगरानी करने और डेटा की सटीकता से समझौता किए बिना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर नायब तहसीलदार चेकर्स और तहसीलदार अप्रूवर की भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में उनकी अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बिलाल ने कहा कि भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सटीक डिजिटलीकरण से राजस्व संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed