Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Divcom, Anshul Garg, Review Sewage Treatment Plant

Srinagar News: मंडलायुक्त ने नूरबाग में की 60 एमएलडी एसटीपी के काम की समीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, Divcom, Anshul Garg, Review Sewage Treatment Plant
- अंशुल गर्ग ने 31 जुलाई तक बचे हुए काम पूरे करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने नूरबाग में 60 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े कामों की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाब्रू, श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर फजलुल हसीब, केपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
प्रोजेक्ट की स्थिति की समीक्षा करते हुए डिविजनल कमिश्नर ने एनबीसीसी को 31 जुलाई तक एसटीपी के सभी बचे हुए काम पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया कि वे एसटीपी से जुड़े घरों की जानकारी अर्बन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के साथ साझा करें ताकि बेहतर निगरानी और तालमेल हो सके।
विज्ञापन

घरों के कनेक्शन डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए डिविजनल कमिश्नर ने निर्देश दिया कि यूईईडी और एनबीसीसी के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम सभी कनेक्शनों का वेरिफिकेशन और मिलान करे। उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया कि वे एसटीपी के इनलेट और आउटलेट दोनों पॉइंट पर पावर ट्रांसफॉर्मर लगाएं ताकि बिना रुकावट बिजली सप्लाई और सुविधा का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिविजनल कमिश्नर ने बचे हुए कामों को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया और सभी संबंधित विभागों से कहा कि वे प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक शुरू करने और कुशलतापूर्वक चलाने के लिए आपस में अच्छा तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed