फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DIG NKR, Dr. Vinod, Held Meeting

Srinagar News: डीआईजी एनकेआर ने की सुरक्षा, अपराध व नशा मुक्त अभियान की समीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, DIG NKR, Dr. Vinod, Held Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस के नार्थ कश्मीर रेंज (एनकेआर) के डीआईजी डॉ. विनोद कुमार ने बुधवार को बारामुला जिले का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य जिले की समग्र सुरक्षा स्थिति, अपराध की स्थिति और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा करना था।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की जिसमें अधिकारियों ने जिले भर में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध के रुझानों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान एसएसपी बारामुला के अलावा जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी (पीसी), एसएचओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी और शांति बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध दवा व्यापार के खिलाफ तेज की गई कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीआईजी ने नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में बारामुला पुलिस के चल रहे प्रयासों की सराहना की जिसमें बिना लाइसेंस वाली दवा दुकानों और दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई भी शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कानून का पालन सख्ती से करवाएं, नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को पनपने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए डीआईजी ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बेहतर तालमेल, बढ़ी हुई सतर्कता और खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशनों पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed