{"_id":"6983a6421979a5b3960cb420","slug":"srinagar-dc-dr-bilal-held-meeting-kpdcl-srinagar-news-c-10-lko1027-828414-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन लॉस कम करने के लिए एलटी केबलिंग में तेजी लाएं : डॉ. बिलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन लॉस कम करने के लिए एलटी केबलिंग में तेजी लाएं : डॉ. बिलाल
विज्ञापन
- जिला विकास आयुक्त बडगाम में की आरडीएसएस के तहत बिजली ढांचागत कार्यों की समीक्षा
श्रीनगर। जिला विकास आयुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने बुधवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लाइन लॉस कम करने, सुरक्षा बढ़ाने और सेवा विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए एलटी केबलिंग को और तेज करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) द्वारा जिले में चलाए जा रहे बिजली ढांचागत सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बैठक का मुख्य फोकस बिजली वितरण नेटवर्क को आधुनिक बनाने, मजबूत करने और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, कुशल तथा गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले आरडीएसएस के प्रमुख घटकों पर था।
डीसी को जानकारी दी गई कि पोल स्थापना के तहत कुल स्वीकृत 37,820 पोलों में से अब तक 22,863 पोल खड़े किए जा चुके हैं, जिससे वितरण व्यवस्था की रीढ़ काफी मजबूत हुई है। 11 केवी लाइन स्थापना के संबंध में कुल स्वीकृत 158 किलोमीटर में से 43 किलोमीटर पूर्ण हो चुके हैं। डीसी ने जोर दिया कि 11 केवी लाइनों का शीघ्र पूरा होना लोड बैलेंसिंग, फीडर सेग्रीगेशन और बिजली कटौती कम करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एलटी लाइन (एलटीएबी केबलिंग) के तहत स्वीकृत 1,571 किलोमीटर में से 850.44 किलोमीटर पूर्ण हो चुका है। संवाद