{"_id":"6a52a19bdfcbcb71a903e6cd","slug":"srinagar-dc-depart-exposure-tour-kupwara-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958579-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुपवाड़ा के डीसी ने मछली पालकों के एक्सपोजर टूर को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुपवाड़ा के डीसी ने मछली पालकों के एक्सपोजर टूर को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
कुपवाड़ा में मछली पालकों के दल को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी। स्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उपायुक्त श्रीकांत सुसे ने शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालन विभाग की ओर से आयोजित 40 मछली पालकों के एक्सपोजर टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कुपवाड़ा में मत्स्य पालन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपोजर दौरे किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर मछली उत्पादन बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने का आह्वान किया। सहायक निदेशक मत्स्य पालन, कुपवाड़ा डॉ. सलमान रऊफ चलकू ने बताया कि इस एक्सपोजर टूर का उद्देश्य जिले के सफल मत्स्य पालन केंद्रों का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रतिभागी प्रगतिशील मछली पालकों और तकनीकी विशेषज्ञों से वैज्ञानिक ट्राउट पालन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, मछलियों के आहार, रोगों की रोकथाम तथा आधुनिक फार्म प्रबंधन तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करेंगे।