{"_id":"697d0f84117031f9cb0ee5ad","slug":"srinagar-dc-and-gmc-principal-held-meeting-srinagar-news-c-10-lko1027-824154-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मिलकर काम करने पर जोर, अगले हफ्ते स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मिलकर काम करने पर जोर, अगले हफ्ते स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उपायुक्त और जीएमसी प्रिंसिपल ने की अस्पतालों में विकास कार्यों की समीक्षा
- जीएमसी और उससे जुड़े अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर की प्रिंसिपल प्रो. इफ्फत हसन शाह के साथ जीएमसी और उससे जुड़े अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने मिलकर काम करने पर जोर दिया। अधिकारियों को अगले हफ्ते स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
इस समीक्षा का मकसद कई ऐसे मुद्दों को हल करना था जिनके लिए अंतरविभागीय समन्वय की जरूरत है ताकि एसएमएचएस अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल-शिरीन बाग, एलडी अस्पताल, बोन एंड जॉइंट अस्पताल, चेस्ट डिजीज अस्पताल, मनोरोग अस्पताल और बच्चों के अस्पताल, बेमिना सहित सभी सहयोगी अस्पतालों में बढ़ाया जा सके।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त और प्रिंसिपल ने चल रही परियोजनाओं और प्रस्तावित कामों का आकलन किया और बहुविभागीय समन्वय के जरिए चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से जीएमसी और इससे जुड़े अस्पतालों से संबंधित मुद्दों के व्यावहारिक और संभव समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने जीएमसी प्रशासन को हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और मरीजों की देखभाल और सेवा वितरण में सुधार के लिए जिला प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया जिसका मकसद सभी एसोसिएटेड अस्पतालों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। दौरे के दौरान अधिकारियों ने जीएमसी श्रीनगर में मल्टी फैसिलिटी सेंटर, एसएमएचएस में एडिशनल सर्जरी ब्लॉक और मरीजों की सुविधा और हेल्थकेयर सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से मंजूर किए गए अन्य नए प्रोजेक्ट्स के चल रहे निर्माण का भी निरीक्षण किया।
इससे पहले बैठक में प्रिंसिपल ने एसोसिएटेड अस्पतालों के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला, जिन पर हेल्थकेयर सुविधाओं को बढ़ाने और मरीज-केंद्रित सेवाओं और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कई विभागों के तालमेल से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बढ़ते मरीजों के बोझ को संभालने और एडवांस्ड इलाज सुविधाएं प्रदान करने के उपायों पर भी जोर दिया।