फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Akshay Labroo, Checking Vehicles Under pass

Srinagar News: उपायुक्त ने वाहन अंडरपास का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Srinagar, DC Akshay Labroo, Checking Vehicles Under pass
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जिले के महत्वपूर्ण ट्रैफिक जंक्शनों पर प्रस्तावित वाहन अंडरपास (वीयूपी) तथा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के स्थलों का स्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यह दौरा ट्रैफिक डीकंजेशन सुनिश्चित करने, यात्रियों की सुगम आवाजाही और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मोमिनाबाद इंटरसेक्शन और रेलवे क्रॉसिंग नौगाम पर वाहन अंडरपास तथा बेमिना के बाल अस्पताल के पास व्यस्त जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज के प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। इन स्थलों पर जमीन की स्थिति, व्यवहार्यता, भूमि सीमांकन, यूटिलिटी शिफ्टिंग और शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन प्लान के साथ संरेखण का आकलन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मूल्यांकन, यूटिलिटी शिफ्टिंग उपायों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश दिए ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो और समय पर पूरा हो। इस बीच डीसी ने पारिमपोरा का भी दौरा किया और क्षेत्र में ट्रैफिक मूवमेंट तथा संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed