फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dal Lake, Tourist Reached

Srinagar News: डल झील में बढ़ी रौनक, सुहाने मौसम ने पर्यटकों को किया आकर्षित

विज्ञापन
Srinagar, Dal Lake, Tourist Reached
श्रीनगर की डल झील में ​शिकारे में मध्य प्रदेश के भोपाल से आईं पर्यटक प्रिया। संवाद
- खिलती धूप, ठंडी हवा और बढ़ती सैलानियों की आमद से गुलजार हुई खूबसूरत झील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में इन दिनों सुहाने मौसम और मनमोहक नजारों के बीच पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। इस बीच डल झील में शिकारे की सवारी का आनंद लेने के लिए देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं। झील की खूबसूरती, शांत पानी, चारों ओर ऊंचे पहाड़ और हल्की ठंडी हवा पर्यटकों को खासा लुभा रही है।
राजस्थान से आए एक पर्यटक ओपी सिंह ने बताया कि कश्मीर आकर डल झील में शिकारा सवारी करना हर पर्यटक का सपना होता है। उन्होंने कहा कि वह हर साल कश्मीर आते हैं और जून में अपने पूरे परिवार के साथ फिर आने की योजना है। उन्होंने घाटी के माहौल को सुरक्षित बताते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद मिलनसार हैं और उनसे बातचीत कर खुद को सुरक्षित महसूस होता है।
विज्ञापन

कश्मीर के लोग दिल जीत लेते हैं
ओडिशा से आए बलबीर कुमार अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर हैं। डल झील में शिकारे की सवारी का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों का व्यवहार अद्भुत है और यहां पहुंचते ही दिल जीत लेते हैं। उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर की भी सैर की। बर्फ से ढके पहाड़ों और शिकारे का जिक्र कर उन्होंने कहा, अगर कहीं जन्नत है तो यहीं है। देशवासियों से कश्मीर आने की अपील करते हुए कश्मीर को देश की शान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारे की सवारी यादगार अनुभव रहा
मध्यप्रदेश के भोपाल से आईं प्रिया ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं। कश्मीर के प्राकृतिक नजारों ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि डल झील में शिकारे की सवारी उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सारे सपने पूरे हो गए। कश्मीर सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि एक अहसास है। यह मेरा प्यार है जो मेरे लिए शब्दों में बयान करना संभव नहीं है।

पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए और प्रयास करे सरकार
इस बीच शिकारा चालक फैयाज अहमद जो पिछले 25 वर्षों से इस पेशे से जुड़े हैं, ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले से कारोबार पर असर पड़ा था लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं। हम हर साल की तरह इस बार भी अपने मेहमानों का इंतजार कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय काम ठीक चल रहा है। उन्होंने सरकार से पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए और प्रयास करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed