फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CSIR, IIM, Three Day Training Programme Start

Srinagar News: सीएसआईआर-आईआईआईएम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
Srinagar, CSIR, IIM, Three Day Training Programme Start
श्रीनगर। सीएसआईआर-भारतीय समेकित चिकित्सा संस्थान श्रीनगर शाखा की ओर से मंगलवार क्वांटिटेटिव रियल टाइम पीसीआर पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और प्रयोगशाला पेशेवरों को उन्नत आणविक जीवविज्ञान तकनीकों में व्यावहारिक दक्षता प्रदान करना है।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जीन अभिव्यक्ति विश्लेषण की पूरी प्रक्रिया को कवर करता है जिसमें सैंपल तैयारी से लेकर डेटा विश्लेषण तक की सभी महत्वपूर्ण तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्चुअल संबोधन में सीएसआईआर-के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आधुनिक आणविक जीवविज्ञान में अत्यंत आवश्यक तकनीक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका उपयोग ट्रांसक्रिप्ट की सटीक मात्रा मापने, जीनोमिक डेटा के सत्यापन तथा ट्रांसलेशनल रिसर्च और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स में व्यापक रूप से किया जाता है। तीन दिवसीय पाठ्यक्रम में उच्च गुणवत्ता वाले पृथक्करण, संदूषण नियंत्रण, रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन तकनीक, प्राइमर डिजाइन,और प्रोब-आधारित केमिस्ट्री के चयन, उपकरण संचालन तथा डेटा विश्लेषण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed