Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CRPF, Football Tournament, 182 Batallion won Trophy

Srinagar News: 182वीं बटालियन ने पेनल्टी शूटआउट में जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
Srinagar, CRPF, Football Tournament, 182 Batallion won Trophy
पुलवामा में फुटबॉल टूर्नामेंट। स्रोत सीआरपीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन, कोइल (पुलवामा) के मुख्यालय में आयोजित साउथ कश्मीर ऑपरेशंस रेंज की सभी इकाइयों का इंटर-बटालियन फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 बुधवार को भव्य फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन ने पेनल्टी शूटआउट में ट्रॉफी अपने नाम की।
एक से चार नवंबर तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मेजबान 182वीं बटालियन और 110वीं बटालियन सीआरपीएफ के बीच खेला गया। फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक कड़े मुकाबले के बाद मैच का फैसला बेहद नाटकीय अंदाज में पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जिसमें 182वीं बटालियन ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और जवानों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से न केवल जवानों की शारीरिक फिटनेस और टीम भावना मजबूत होती है, बल्कि विभिन्न बटालियनों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा भी प्रगाढ़ होता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 182वीं बटालियन की सराहना की और जवानों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed