फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CM Umar, Reached National Conference, Fisheries

राष्ट्रीय सम्मेलन से सीखीं नई बातें : उमर

विज्ञापन
Srinagar, CM Umar, Reached National Conference, Fisheries
श्रीनगर के एसकेआईसीसी में कोल्ड वाटर फिशरीज की कार्यशाला में मुख्यमंत्री उमर। संवाद
- मुख्यमंत्री ने आयोजन श्रीनगर में करने के लिए भारत सरकार को दिया धन्यवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एसकेआईसीसी में शनिवार को ठंडे पानी की मछलियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला ने इतने महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए श्रीनगर को आयोजन स्थल के रूप में चुनने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, इस सम्मेलन ने मछली पालन में उभरते नए तरीकों के बारे में नई अंतर्दृष्टि प्रदान की है। अब तक हमारा मानना था कि ठंडे पानी की मछली पालन केवल जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित है लेकिन आज हमें कुछ नया सीखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के एक युवा उद्यमी का उदाहरण दिया, कहा-हमने हैदराबाद के एक युवा उद्यमी के बारे में सुना है जिसने एक ऐसी सुविधा स्थापित की है, जहां लगभग 200 मीट्रिक टन ट्राउट मछली का उत्पादन होता है। इससे पता चलता है कि तकनीक भौगोलिक सीमाओं को पार कर सकती है। इसका यह भी मतलब है कि हमारे जैसे क्षेत्रों को आगे रहने के लिए अपनी तकनीकों में सुधार करना होगा और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना होगा। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह उन मछुआरों और जलीय कृषि उद्यमियों का समर्थन करे, जो अपनी आजीविका के लिए मछली पालन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed