{"_id":"6a14a7acf9fb62a7090e520f","slug":"srinagar-cm-umar-abdullah-gave-regulization-school-education-depart-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111652-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के सीपीडब्ल्यू को सौंपे नियमितीकरण आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के सीपीडब्ल्यू को सौंपे नियमितीकरण आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को सिविल सचिवालय में आयोजित एक समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के कंटिंजेंट पेड वर्कर्स को नियमितीकरण आदेश सौंपे। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री सकीना ईत्तू भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गुलाम रसूल मीर, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर नसीर अहमद वानी और संबंधित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने गांदरबल और बांदीपोरा जिलों के सीपीडब्ल्यू को व्यक्तिगत रूप से नियमितीकरण आदेश सौंपे और उनकी भावी सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग को मजबूत करने और जन सेवा में सुधार के लिए ईमानदारी, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे। लाभार्थियों ने लंबे समय से लंबित मुद्दे का समाधान करने और नियमितीकरण आदेश प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त किया।