फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Cancer Control, Held Meeting

जम्मू-कश्मीर में कैंसर कंट्रोल के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करें : मुख्य सचिव

विज्ञापन
Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Cancer Control, Held Meeting
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर में कैंसर की रोकथाम के लिए व्यापक रणनीति बनाने को लेकर स्वास्थ्य संस्थानों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जागरूकता, स्क्रीनिंग, डायग्नोसिस, इलाज और प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी को मजबूत कर ही कैंसर के बोझ को कम किया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी, निदेशक स्किम्स, श्रीनगर-जम्मू मेडिकल कॉलेज और स्किम्स मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, एमडी एनएचएम, आईसीएमआर और टाटा मेमोरियल सेंटर के प्रतिनिधि समेत यूटी के कई मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य और विशेषज्ञ मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंसर की रोकथाम और जल्दी पहचान को लेकर बड़े पैमाने पर आईईसी गतिविधियां चलाई जाएं ताकि आम लोगों में जागरूकता बढ़े। उन्होंने मजबूत कैंसर रजिस्ट्री बनाने पर जोर दिया जिससे बीमारी से जुड़े आंकड़ों का सही संग्रह और विश्लेषण हो सके। साथ ही आईसीएमआर की गाइडलाइंस के मुताबिक आबादी-आधारित स्क्रीनिंग शुरू करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed