फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CAPF Companies, Reached Srinagar, Police Welcome

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची सीएपीएफ कंपनियों का श्रीनगर पुलिस ने किया स्वागत

विज्ञापन
Srinagar, CAPF Companies, Reached Srinagar, Police Welcome
श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया अमरनाथ यात्रा के लिए आई सीएपीएफ का स्वागत। स्रोत पुलिस
- यात्रा ड्यूटी के लिए पहुंचे जवान, रहने-खाने से लेकर मेडिकल तक के सभी इंतजाम किए गए
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए व्यापक सुरक्षा और सुविधा प्रबंधों के तहत श्रीनगर पुलिस ने शहर में यात्रा ड्यूटी के लिए पहुंचीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीनगर पहुंचे सीएपीएफ कर्मियों का स्वागत जिला पुलिस के अधिकारियों ने किया।
यह यात्रा सुरक्षा ढांचे की रीढ़ बनने वाले मजबूत समन्वय, सहयोग और आपसी समर्थन की भावना को दर्शाता है। वहीं तैनात बलों की सुविधा और ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इनमें आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा सहायता, संचार सुविधाएं और अन्य जरूरी लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएपीएफ के अधिकारियों और कर्मियों ने श्रीनगर पुलिस की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और ठहराव व तैनाती के लिए किए गए व्यवस्थित इंतजामों की सराहना की। उन्होंने जिला पुलिस की ओर से दिखाए गए पेशेवर रवैये, सक्रिय योजना और निर्बाध समन्वय की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि वह वार्षिक तीर्थयात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए सभी हितधारक एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed