फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Capex Budget, Tendering, SMC, Commisionner, Held Meeting

Srinagar News: अधिकारियों को समय पर टेंडरिंग के निर्देश, रोजाना मॉनिटरिंग होगी

विज्ञापन
Srinagar, Capex Budget, Tendering, SMC, Commisionner, Held Meeting
कैपेक्स कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रीनगर नगर निगम कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने और सार्वजनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर फजलुल हसीब ने शुक्रवार को शहर भर में कैपेक्स कार्यों की टेंडरिंग स्थिति की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में वित्तीय सलाहकार चीफ अकाउंट ऑफिसर, एक्सक्यूटिव इंजीनियर और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर एनआईटी अपलोड करने वाले सभी इंजीनियरिंग डिवीजनों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में डिवीजन-वार विस्तृत समीक्षा की गई जिसमें अधिकारियों ने टेंडरिंग प्रक्रिया में हुई प्रगति और चल रहे व प्रस्तावित कैप्क्स कार्यों की स्थिति बताई। कमिश्नर ने पहले से टेंडर हो चुके कार्यों, टेंडर के इंतजार में लंबित प्रोजेक्ट, खोले गए टेंडर और तुरंत टेंडरिंग शुरू करने वाले नए स्वीकृत कार्यों का व्यापक आकलन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित रहने के कारणों की गंभीरता से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रक्रियागत अड़चनें दूर करने, टेंडरिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और सभी लंबित कार्यों को बिना देरी टेंडर करने के लिए स्पष्ट समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समय पर टेंडरिंग बुनियादी है। उन्होंने सभी इंजीनियरिंग डिवीजनों को टेंडरिंग प्रक्रिया की रोजाना निगरानी करने और एनआईटी तैयार करते व जारी करते समय सरकारी दिशा निर्देशों व स्थापित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं की समय पर डिलीवरी के लिए कुशल और पारदर्शी टेंडरिंग जरूरी है। कमिश्नर ने सभी एक्सक्यूटिव इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की प्रगति पर कड़ी नजर रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी टेंडर दस्तावेज, रिकॉर्ड और ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया अपडेटेड, पारदर्शी और निर्धारित मानदंडों के पूरी तरह अनुरूप रहें।

उन्होंने इंजीनियरिंग डिवीजनों से विकास लक्ष्यों को तय समय सीमा में हासिल करने के लिए करीबी तालमेल रखने और सक्रिय रुख अपनाने को कहा। श्रीनगर नगर निगम की पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए कमिश्नर ने कहा कि कैप्क्स कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि विकास परियोजनाओं का समय पर पूरा होना न सिर्फ श्रीनगर के नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि शहरी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगा और श्रीनगर के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed