फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cabinet Minister, Satish Sharma, Visit Tourist Spot

कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या नए सिरे से जगे विश्वास को दर्शाती है: सतीश शर्मा

विज्ञापन
Srinagar, Cabinet Minister, Satish Sharma, Visit Tourist Spot
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को श्रीनगर और उसके आसपास के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिसमें प्रसिद्ध मुगल गार्डन भी शामिल है। यहां उन्होंने देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या नए सिरे से जगे विश्वास को दर्शाती है।
इस दौरान मंत्री ने आगंतुकों से बातचीत की और उनके यात्रा अनुभवों तथा पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में उनका स्वागत किया और घाटी में पर्यटकों की बढ़ती आमद पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सतीश शर्मा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर की अपार पर्यटन क्षमता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि आगंतुकों को अपने प्रवास के दौरान एक सुरक्षित, आरामदायक और यादगार अनुभव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने मुगल गार्डन और अन्य पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया और साफ-सफाई, उचित परिवहन कनेक्टिविटी तथा बेहतर आगंतुक सेवाओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक सुविधाओं को उन्नत करने, परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने और केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र आतिथ्य, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य संबंधित क्षेत्रों से जुड़े हजारों युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों के प्रति दिखाए गए आतिथ्य की भी सराहना की और आगंतुकों से जम्मू और कश्मीर के अन्य सुरम्य और सांस्कृतिक स्थलों को भी घूमने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed