फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Broadcaster, Abdul Ahad Farhad, Died in Jammu

Srinagar News: कश्मीर के ब्रॉडकास्टर व कवि अब्दुल अहद फरहाद का जम्मू में निधन

विज्ञापन
Srinagar, Broadcaster, Abdul Ahad Farhad, Died in Jammu
अब्दुल अहद फरहाद। फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर के ब्रॉडकास्टर और कवि अब्दुल अहद फरहाद का सोमवार को जम्मू में निधन हो गया। वह अपनी शानदार आवाज और कविताओं के लिए जाने जाते थे।
उनके जानने वाले लाेगों के अनुसार बहुत पहले जब जेबों में फोन नहीं बजते थे और टेलीविजन पर सुर्खियां नहीं चमकती थीं। तब कश्मीर में शाम का एक अलग ही माहौल होता था। परिवार और पड़ोसी रेडियो के चारों ओर इकट्ठा होते थे, एक जानी-पहचानी आवाज का इंतजार करते थे जो बाहर की अनिश्चितता को कम कर सके।

अब आप फरहाद से खबरें सुनिए, वह आवाज कहती थी। लोग रुककर सुनते थे। यह आवाज अब्दुल अहद फरहाद की थी जो कश्मीर के सबसे सम्मानित ब्रॉडकास्टर, कवि और लेखकों में से एक थे। वह श्रीनगर के सौरा में जन्मे। उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन वहीं बिताया। शहर और उसके लोगों से गहराई से जुड़े रहे। उनके निधन से साहित्यिक, पत्रकारिता और सांस्कृतिक हलकों में गहरा शोक है। 1990 के दशक की हिंसा के दौरान कश्मीरियों ने फरहाद के प्रसारण को जीवन रेखा के रूप में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed