Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Blast in Cold Store, Shopian, Two Died, One Serious Injured

Srinagar News: शोपियां के कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट में दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
Srinagar, Blast in Cold Store, Shopian, Two Died, One Serious Injured
सोफिया में फटा स्टीम बॉयलर। संवाद - फोटो : Self
- पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की अग्लर फ्रूट मंडी में कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात शोपियां के अग्लर में एक कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर के विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। यह घटना फ्रूट मंडी में स्थित जम जम कोल्ड स्टोर में हुई। यहां मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फट गया। विस्फोट में तीन इंजीनियर घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सौरभ सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घायल व्यक्ति शिव कुमार ने भी बाद में उपचार के दौरान जख्मी की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तीसरे घायल व्यक्ति राज कुमार का इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि धमाका उस समय हुआ जब ये लोग बॉयलर की मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed