फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Blackmarketing, LPG, Cylinder Seized, Gandherbal

Srinagar News: नुनर तकिया में कालाबाजारी पर कार्रवाई, कई एलपीजी व्यावसायिक सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Blackmarketing, LPG, Cylinder Seized, Gandherbal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। पुलिस ने अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। नुनर तकिया इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, जावेद अहमद सोफी निवासी नुनर तकिया गांदरबल के परिसर से विभिन्न कंपनियों के सिलिंडर बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के रखे मिले। उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही सभी सिलिंडर जब्त कर लिए गए। इतनी बड़ी संख्या में एलपीजी सिलिंडरों का अनधिकृत भंडारण जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था और यह प्रथम दृष्टया कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन

इस मामले में थाना गांदरबल में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वह जन सुरक्षा को खतरे में डालने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने में देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed