फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Bandipora Gugal Vaddar, Fire,

Srinagar News: गुगल वड्डर में भीषण आग, दो मवेशी शेड को नुकसान

विज्ञापन
Srinagar, Bandipora Gugal Vaddar, Fire,
कुपवाड़ा के गुगल वड्डर में लगी आग। संवाद
- दमकलों ने समय पर पाया काबू, आग को फैलने से रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। जचलदारा के गुगल वड्डर इलाके में सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मात्र एक मिनट के भीतर यानी 12:31 बजे ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। हादसे में दो मवेश शेड जल गए।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग दो मंजिला लकड़ी की गोशालाओं (मवेशी शेडों) में लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोकने के लिए जोरदार प्रयास किए। आग की चपेट में आने से एक गोशाला की पहली मंजिल जल गई जबकि दूसरी गोशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता और पेशेवर तरीके से की गई कार्यवाही के कारण आग को समय रहते काबू में कर लिया गया जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण चारकोल (कोयले) का दोबारा जलना बताया जा रहा है। इस घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्ताबल और नौहट्टा में आग लगने के बाद एडवाइजरी जारी
श्रीनगर । छत्ताबल और नौहट्टा में हाल ही में हुई आग लगने की बड़ी घटनाओं के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने एडवाइजरी जारी की है। डायरेक्टर आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि सर्दियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सावधानी बहुत जरूरी है।

आग की घटनाओं में अकसर मानवीय लापरवाही कारण बनती है। लोगों से अपील है कि उच्च गुणवत्ता वाले बिजली के उपकरणों प्रयोग करें। ढीली और कटी-फटी केबल को बदल दें। एलपीजी सिलिंडर की पाइप को चेक करते रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पर्याप्त फायर फायर हाइड्रेंट हैं। इन फायर हाइड्रेंट में जरूरी प्रेशर और डिस्चार्ज पर पानी की सप्लाई जल शक्ति डिपार्टमेंट के अधिकार क्षेत्र में आती है। आग लगने पर लोग सहयोग करें ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed