{"_id":"6af21826127edb3915098d48","slug":"srinagar-badminton-tournament-handwara-police-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1059220-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हंदवाड़ा पुलिस ने शुरू कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हंदवाड़ा पुलिस ने शुरू कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हंदवाड़ा पुलिस ने सोमवार को जिला पुलिस लाइंस हंदवाड़ा में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज किया।
यह प्रतियोगिता पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम 2026-27 के तहत आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंदवाड़ा फयाज हुसैन-जेकेपीएस ने डीवाईएसपी डीएआर डीपीएल हंदवाड़ा व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया।डीपीएल स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर शुरू हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवक और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
टूर्नामेंट में अंडर-16, अंडर-18 सहित विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उभरते खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनमें शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास हो सके।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर एडिशनल एसपी फयाज हुसैन ने हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों से लगातार जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, युवा अपनी असीम ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। खेल न केवल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। पुलिस खेलों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।