फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar art exhibition: Tourism Secretary said Government take every step to provide platform to artists

श्रीनगर: कलाकारों को मंच देने के लिए हर कदम उठाएगी सरकार, सिटी मॉल में कला प्रदर्शनी आयोजित

Sun, 10 Sep 2023 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

श्रीनगर के सिटी मॉल में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रिफ्लेक्शन्स का उद्घाटन करने के बाद पर्यटन सचिव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उभरते कलाकारों के लिए एक शानदार अवसर है।

विज्ञापन
Srinagar art exhibition: Tourism Secretary said Government take every step to provide platform to artists
श्रीनगर में कला प्रदर्शनी रिफ्लेक्शन्स - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में उभरते कलाकारों को मंच सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। यहां सिटी मॉल में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रिफ्लेक्शन्स का उद्घाटन करने के बाद पर्यटन सचिव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उभरते कलाकारों के लिए एक शानदार अवसर है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कश्मीर में बहुत सारा इतिहास है। काशी के बाद श्रीनगर देश का दूसरा सबसे पुराना शहर है, हमारा इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है और यहां कला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव पर्यटन ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं और प्रतिभाशाली दिमागों को पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार इन उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। उन्होंने कहा कि अंततः एक कलाकार समाज में अपनी पहचान के लिए ऐसा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed