फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Army Help, Bandipora, Accident

Srinagar News: बांदीपोरा में सड़क से फिसली गाड़ी निकाली, सेना के जवानों ने की लोगों की मदद

विज्ञापन
Srinagar, Army Help, Bandipora, Accident
बांदीपोरा में सेना ने की मदद। स्रोत सेना - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने खराब मौसम में फंसे लोगों की मदद की। तेजी से कार्रवाई करते हुए सड़क से फिसल गई एक गाड़ी को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब फिसलन भरी सड़क पर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस पर गाड़ी सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे गाड़ी सवार लोगों की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही तुरंत राष्ट्रीय राइफल्स के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल और रिकवरी ड्रिल का पालन करते हुए जवानों ने सावधानी से ऑपरेशन चलाया और गाड़ी सहित उसमें सवार लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने में कामयाब रहे। अच्छी बात यह है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है और गाड़ी बिना किसी नुकसान के सुरक्षित निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के जवानों की ओर से समय पर की गई मदद की स्थानीय लोगों ने दिल से सराहना की। यह कोशिश देश की रक्षा के साथ-साथ आम लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए भी सेना के समर्पण को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed