Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anshul Garg, Divisional Commisonner, Check Arrangement Muhram

Srinagar News: मुहर्रम की तैयारियां जांचीं, मंडलायुक्त ने विभागों को तालमेल के दिए निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, Anshul Garg, Divisional Commisonner, Check Arrangement Muhram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। आगामी मुहर्रम-उल-हराम को शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से मनाने के लिए मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों को आपसी तालमेल के निर्देश दिए।
बैठक में धार्मिक अनुष्ठानों और जुलूसों के दौरान नागरिक, बुनियादी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विधायक बडगाम आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने अंजुमनी शरई शियान दारुल मुस्तफा बडगाम की ओर से शिया बहुल इलाकों की समस्याएं रखीं। उन्होंने निर्बाध बिजली-पानी, सड़कों की मरम्मत व मैकडमाइजेशन, स्ट्रीट लाइट चालू करने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन के आबिद हुसैन अंसारी, यादगारी हुसैनी श्रीनगर के सैयद मुजम्मिल रिजवी और अंजुमनी शरई शियान यूसुफाबाद बडगाम के शौकत अली वानी ने भी कई मांगें रखीं। इनमें साफ-सफाई, फॉगिंग, जलावन की लकड़ी, राशन-एलपीजी आपूर्ति, आवारा कुत्तों की समस्या, पानी के टैंकर, धार्मिक आयोजनों की अनुमति, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग स्थल और जुलूस मार्गों तक शटल सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सभी उपायुक्तों और विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उनके संपर्क नंबर समुदाय के प्रतिनिधियों से साझा करने को कहा। उप निदेशक योजना, डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय को संभाग स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। गर्ग ने उपायुक्तों को जिलेवार जरूरतों की चेक लिस्ट बनाने और तुरंत हल होने वाले मुद्दों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए। बड़े विकास कार्यों को भविष्य की योजनाओं में शामिल करने को कहा। शिया बहुल इलाकों में मरम्मत वाली सड़कों की सूची बनाकर समय पर काम पूरा करने, पीएचई और केपीडीसीएल को निर्बाध पानी-बिजली देने और अतिरिक्त टैंकर तैनात करने के आदेश दिए।
जलावन, राशन और एलपीजी की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। डिवकॉम ने श्रीनगर नगर निगम और अन्य शहरी निकायों को इमामबाड़ों, मजलिस स्थलों और जुलूस मार्गों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जुलूस से पहले और बाद में, खासकर देर रात कचरा उठाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और आपातकालीन इकाइयां तैनात करने और श्रीनगर-बडगाम में अतिरिक्त स्टाफ लगाने को कहा।

मंडलायुक्त ने व्यापक ट्रैफिक प्लान, पार्किंग स्थल चिह्नित करने और जरूरत पड़ने पर शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए गए। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया। डिवीजनल कमिश्नर ने सभी विभागों से समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने और आपसी तालमेल से मुहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराने की बात दोहराई। बैठक में डीआईजी मध्य कश्मीर, सभी उपायुक्त, केपीडीसीएल, पीएचई, आरएंडबी, स्वास्थ्य, एफसीएसएंडसीए, अग्निशमन, नगर निगम, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed