फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anganbari Employees, Held Protest, Anantnag

Srinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
Srinagar, Anganbari Employees, Held Protest, Anantnag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अनंतनाग। लंबित मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्करों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से उनके मुद्दों का बिना किसी देरी के समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष फहमीदा अख्तर ने कहा कि यदि देश के अन्य राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये या उससे अधिक मानदेय दिया जा रहा है तो जम्मू-कश्मीर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित वेतन की तत्काल रिहाई की भी मांग की और कहा कि वेतन में देरी के कारण कार्यकर्ताओं को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फहमीदा अख्तर ने विभाग की निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में जारी की गई पदोन्नति सूची से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी राहत और प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed