फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Amarnath Yatra, Atal Dullu, Chief Secretary, Held Meeting

Srinagar News: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, Amarnath Yatra, Atal Dullu, Chief Secretary, Held Meeting
- मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने श्री अमरनाथ यात्रा सुविधाओं के उन्नयन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सिफारिशों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की ओर से दी गई सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों टीमों ने यात्रा के दौरान लखनपुर से पवित्र गुफा तक स्थित बेस कैंप और ट्रांजिट कैंपों का जमीनी आकलन कर ये सिफारिशें दी थीं। बैठक में सिविल प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड , पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, बीआरओ बीकन, विभागाध्यक्षों, कश्मीर के मंडलायुक्त, संबंधित जिलों के डीसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ सूचना निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सीईओ श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड डॉ. मंदीप के. भंडारी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों टीमों की रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों और अवलोकनों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

संबंधित प्रशासनिक सचिवों और उपायुक्तों ने प्रत्येक सिफारिश की वर्तमान स्थिति, किए गए उपायों और शेष कार्यों की समय सीमा बताई। सिफारिशों में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बिंदु शामिल हैं। बेस और ट्रांजिट कैंपों में आवास सुविधाओं और बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन, स्वच्छता, सफाई और हाइजीन के मानकों में सुधार, आपदा तैयारी को मजबूत करना, फायर फाइटिंग व्यवस्था और टेंटों की वाटरप्रूफिंग, चिन्हित स्थानों पर बिजली और पानी का विश्वसनीय बैकअप सुनिश्चित करना, सामुदायिक रसोई (लंगर), वॉशरूम और स्नानघरों में स्वच्छता बनाए रखना, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार और टेंटों की सुरक्षित विद्युत वायरिंग, प्रमुख स्थानों पर कतार प्रबंधन, भीड़ रोकना, यातायात नियमन को सुव्यवस्थित करना, पार्किंग सुविधाएं बढ़ाना और यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में अतिरिक्त वर्षा शेल्टर बनाना,
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रत्येक सिफारिश की गहन जांच कर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुरक्षित, सुगम और परेशानी मुक्त सुविधाएं मिलें। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और चिन्हित कार्यों की नियमित निगरानी करने को भी कहा, ताकि मौजूदा यात्रा के दौरान पाई गई किसी भी कमी को अगली यात्रा से पहले दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed