{"_id":"6780fa48b5e690aaff0165f3","slug":"srinagar-airport-44-28-348-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Airport: बीते साल श्रीनगर एयरपोर्ट से 44 लाख यात्रियों ने की सफर, उड़ानों का आंकड़ा पहुंचा 28,348","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Airport: बीते साल श्रीनगर एयरपोर्ट से 44 लाख यात्रियों ने की सफर, उड़ानों का आंकड़ा पहुंचा 28,348
Fri, 10 Jan 2025 04:15 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:15 PM IST
सार
2024 में श्रीनगर एयरपोर्ट से 28,348 उड़ानों के जरिए 44 लाख यात्रियों ने सफर किया, और आगामी वर्ष में एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वर्ष 2024 में 28,348 उड़ानों के जरिये करीब 44 लाख यात्रियों ने सफर किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने कहा कि उड़ान संचालन काफी हद तक निर्बाध रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 14,174 आगमन और 14,174 प्रस्थान उड़ानें संचालित की गईं। सर्दी के महीनों में औसतन प्रतिदिन 35 से 37 उड़ानें व गर्मियों में 45 से 50 उड़ानें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
प्रतिदिन लगभग 12,000 यात्री आते-जाते हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से संचालित सेवाओं में स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और एयर इंडिया जैसी एयरलाइन शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा इस साल एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे का विस्तार, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन