फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Aadi Shankaryacharya, Worship, Satisar

Srinagar News: आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को डल किनारे सतीसर में कराई परिक्रमा

विज्ञापन
Srinagar, Aadi Shankaryacharya, Worship, Satisar
श्रीनगर में डल किनारे सतीसर धाम में परिक्रमा के लिए आदि शंकराचार्य की मूर्ति को लेकर आए पुरोहित - फोटो : Archive
- आज अक्षय तृतीया के अवसर पर शंकराचार्य मंदिर में होगा रुद्राभिषेक और हवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शंकराचार्य मंदिर में शनिवार को आदि शंकराचार्य का अवतरण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुरोहित और श्रद्धालु मंदिर में स्थापित उनकी प्रतिमा को डल गेट स्थित सतीसर में परिक्रमा के लिए लेकर आए और शाम को मंदिर में वापस स्थापित किया। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को सुबह सात बजे शंकराचार्य मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन होगा।
महोत्सव के आयोजकों में से एक विधु शर्मा ने बताया कि आदि शंकराचार्य के अवतरण के दिन को मनाने के लिए शंकराचार्य मंदिर में अवतरण महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को शंकराचार्य मंदिर से किया गया। यहां पिछले साल 30 अप्रैल को स्थापित आदि शंकराचार्य की अष्टधातु की मूर्ति को डल गेट पर बनाए गए सतीसर धाम की परिक्रमा के लिए लाया गया। इस दौरान मंदिर के मंहत, पुरोहित और अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन

यहां स्वामी गोविंदाचार्य जी ने पूजन कराया। इसके बाद शाम को प्रतिमा को वापस मंदिर में स्थापित कर दिया गया। रविवार को सुबह शंकराचार्य मंदिर में सुबह सात बजे रुद्राभिषेक और हवन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अवतरण महोत्सव 22 अप्रैल तक चलेगा। 22 अप्रैल को टीटवाल स्थित मंदिर में कार्यक्रम के बाद इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed