{"_id":"6a5fd7c3b6992d984305d013","slug":"srinagar-38-cops-got-promotion-kulgam-ssp-gave-order-srinagar-news-c-10-1-agr1010-966543-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में 38 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, एसएसपी ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में 38 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, एसएसपी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी कुलगाम ने जिले के 38 पुलिस कर्मियों को इन-सिटू ग्रेड प्रमोशन देने के आदेश जारी किए हैं। प्रमोशन का लाभ 31 कांस्टेबल और 7 फॉलोअर्स को मिला है, जिन्होंने विभाग में निर्धारित अवधि तक बेदाग सेवा दी है।
इन-सिटू ग्रेड प्रमोशन पात्र कर्मियों को नियमित पदोन्नति उपलब्ध न होने की स्थिति में वित्तीय उन्नयन और उनकी सेवाओं की सराहना के रूप में दिया जाता है। एसएसपी कुलगाम ने पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह कदम उन्हें अधिक उत्साह, समर्पण और पेशेवर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जवानों का कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी उनके उत्कृष्ट कार्यों को इसी तरह सम्मानित किया जाता रहेगा। पदोन्नत पुलिस कर्मियों ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए जनता की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रखने का संकल्प दोहराया।