फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, 15 Lakh Cash Recovered, Srinagar Airport

Srinagar News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर व्यवसायी से 15 लाख की नकदी जब्त

विज्ञापन
Srinagar, 15 Lakh Cash Recovered, Srinagar Airport
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को एक व्यवसायी से 15 लाख कैश जब्त किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर चेन्नई से आए एक यात्री के पास इनकम टैक्स यूनिट की चेकिंग के दौरान करीब 15 लाख कैश मिला।
यात्री की पहचान खुर्शीद अहमद खान के रूप में हुई है जो दिल्ली होते हुए श्रीनगर आया था। मिली जानकारी के अनुसार उसने चेन्नई से दिल्ली के लिए फ्लाइट एआई-2832 से यात्रा की और बाद में दिल्ली से श्रीनगर के लिए फ्लाइट एआई-1739 में सवार हुआ। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात इनकम टैक्स यूनिट की ओर से एयरपोर्ट पर रुटीन चेकिंग के दौरान कैश का पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यात्री ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि वह पिछले 40 सालों से चेन्नई में हैंडीक्राफ्ट्स का बिजनेस कर रहा है। उसने आगे बताया कि यह पैसा उसके परिवार में होने वाले एक शादी समारोह के खर्चों के लिए ले जाया जा रहा था। इसके बाद, संबंधित अधिकारियों ने वेरिफिकेशन और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए कैश जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को श्रीनगर के समंदर बाग स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed