{"_id":"69e7d3ea0502f4d3fb0b0c10","slug":"srinagar-10-kg-hasish-sezied-four-arrested-srinagar-news-c-264-1-udh1007-110672-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 10.2 किलो चरस व भांग पाउडर बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 10.2 किलो चरस व भांग पाउडर बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अनंतनाग में पड़े ड्रग तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर नशा तस्करी के चार आरोपियों गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10.2 किलो चरस पाउडर व भांग पाउडर बरामद किया।
थाना जंगलाट मंडी के अशाजीपोरा क्षेत्र में लगे नाके के दौरान पुलिस को देखकर तीन लोगों ने भागने का प्रयास करने लगे लेकिन उन्हें दबोचा लिया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 2.242 किलो भांग पाउडर बरामद किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्शिद अहमद वानी निवासी बटेंगू अनंतनाग, मुज्जफर अहमद मीर निवासी बटेंगू अनंतनाग और मोहम्मद रफीक सोफी निवासी चाडूरा मीरबजार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
वहीं थाना कोकरनाग की पुलिस ने दांवथपोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मिले नायलॉन बैग की तलाशी लेने पर उससे लगभग आठ किलो चरस पाउडर बरामद हुआ। आरोपी अली मोहम्मद मोची निवासी बुछू कोकरनाग के खिलाफ कोकरनाग में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्रों में नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।