फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   sports

आरकेएफसी ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
sports
श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने शनिवार को सिंथेटिक टर्फ टीआरसी श्रीनगर में हीरो आई-लीग 2022-2023 के पहले मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एफसी को हराया। काफी संख्या में रियल कश्मीर के फैन करीब दो साल बाद श्रीनगर में आयोजित आई-लीग मैच को देखने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरकेएफसी के लामाइन मोरो ने मैच के पहले हाफ के 19वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर हेडर के जरिए पहला गोल किया। फिर जैरी ओनेस्मास पुलमटे ने खेल के दूसरे भाग में दूसरा गोल किया। मोरो ने कहा कि वे आरकेएफसी के स्थानीय प्रशंसकों के सामने खेलकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक आसान खेल नहीं था, काफी कठिन मुकाबला था। आरकेएफसी के कोच मेहराजुद्दीन वडू ने कहा कि वह खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं। 22 नवंबर को होने वाले अगले घरेलू मैच के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आरकेएफसी ने खुमन लंपक स्टेडियम इंफाल में नारोका एफसी को हराया था। यह इसहाक नूहू की स्ट्राइक थी, जिसने उस मैच में टीम के लिए सभी तीन अंक सील कर दिए। अब टीम के छह अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed