{"_id":"696dd48c75aa8264430be2fb","slug":"slight-respite-from-cold-conditions-in-kashmir-srinagar-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, चिले कलां के दौरान तापमान में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत, चिले कलां के दौरान तापमान में सुधार
Mon, 19 Jan 2026 12:22 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:22 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली, न्यूनतम तापमान में कई जगहों पर दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
बर्फ की चादर से ढकी गुलमार्ग की वादियां।
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार, घाटी के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे एक रात पहले यह माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस था।
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में तापमान माइनस 4.7 और माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अमरनाथ यात्रा के प्रमुख आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में रात का तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोकेरनाग में माइनस 0.4 और कुपवाड़ा में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी इस समय ‘चिले कलां’ के दौर से गुजर रही है, जो 40 दिनों की भीषण ठंड का समय होता है। इस दौरान तापमान अक्सर शून्य से नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक रहती है।