{"_id":"6a227664d55560032201c1bb","slug":"six-family-members-injured-after-car-skids-off-road-near-dubjan-on-mughal-road-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर हादसा: कार फिसलकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर हादसा: कार फिसलकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के छह लोग घायल
Fri, 05 Jun 2026 12:41 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:41 PM IST
सार
मुगल रोड के डूबजन इलाके में एक स्विफ्ट कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शोपियां में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
मुगल रोड हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुगल रोड पर डूबजन के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। एक स्विफ्ट कार (JK11D-4114) राजोरी से शोपियां की ओर जा रही थी और पुलिस थाना हीरपोरा क्षेत्र में चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाहन अचानक सड़क से फिसलकर नीचे खाई की ओर जा गिरा और पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल परिवार की पहचान सुनील शर्मा (चालक), राजेश कुमार, प्लावी चंदन, आरव कुमार, प्राची और दुआ कुमार के रूप में हुई है। सभी घायल राजोरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल शोपियां में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन