{"_id":"69ac89690d430dcc5b0b84bc","slug":"shopiam-illegal-mining-vehicles-seized-srinagar-news-c-10-lko1027-852554-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कार्रवाई, सात वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कार्रवाई, सात वाहन जब्त
विज्ञापन
शोपियां में जब्त किए गए वाहन। स्रोत पुलिस
शोपियां। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सात वाहन जब्त किए। इन वाहनों में दो जेसीबी, दो डंपर और तीन टिप्पर शामिल हैं। इस संबंध में दो अलग अलग एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस चौकी तुर्कवांगम की टीम ने हफ श्रिमल इलाके में गश्त के दौरान अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ा। पहले पुलिस ने एक जेसीबी और दो डंपर को बिना अनुमति के खनन करते हुए पाया। इस मामले में थाना जैनापोरा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान एक अन्य जेसीबी और तीन टिप्पर को अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़ा। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जनता से भी अपील की है गई कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद