{"_id":"61702b613a7ce4581b58f87b","slug":"security-forces-neutralised-two-let-terrorist-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला पूरा: घाटी में यूपी-बिहार के श्रमिकों की हत्या में शामिल आतंकी ढेर, दो मुठभेड़ों में चार का सफाया, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला पूरा: घाटी में यूपी-बिहार के श्रमिकों की हत्या में शामिल आतंकी ढेर, दो मुठभेड़ों में चार का सफाया, एक जवान शहीद
Wed, 20 Oct 2021 08:15 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां/कुलगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां/कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:15 PM IST
सार
कश्मीर में आतंकियों के खत्मे को लेकर सुरक्षाबलों का प्रहार लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने अक्तूबर के शुरूआती 12 दिनों के भीतर सात मुठभेड़ में 10 आतंकियों को मार गिराया, जो अलग-अलग आतंकी संगठनों से संबंधित थे।
विज्ञापन
सुरक्षा बल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा बलों ने आतंकियों खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के हत्यारे दो जिला कमांडरों समेत चार आतंकियों को मार गिराया। यह सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं। शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान करणवीर सिंह शहीद हो गए जबकि दो अन्य जख्मी हैं। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों में एक आदिल वानी हाल ही में पुलवामा में मारे गए सहारनपुर (यूपी) के बढ़ई सगीर अहमद की हत्या में शामिल था। दहशतगर्द वानी टीआरएफ का शोपियां का जिला कमांडर था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के द्रगड इलाके में सेब के एक बाग में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया परंतु आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में हुई है जुलाई 2020 से सक्रिय था। वानी बीते शनिवार को यूपी के सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद की हत्या में शामिल था। दूसरे आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में एक शहीद हो गया।
कुलगाम में मारे दूसरे आतंकी की शिनाख्त नहीं
आईजी के अनुसार, दूसरी मुठभेड़ कुलगाम में हुई। जहां अशुमजी-देवसर इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने 7.40 बजे संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन से पहले दोनों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, परंतु वह तैयार नहीं हुए। दोनों आतंकी रविवार को वंपोह में दो बिहारी श्रमिकों की हत्या में शामिल थे। एक आतंकी की शिनाख्त कुलगाम के लश्कर के जिला कमांडर (गुलजार अहमद रेशी) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके -47 व अन्य सामान बरामद किया गया है।
15 दिन में 11 मुठभेड़, 17 आतंकी ढेर
आईजी विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पिछले 15 दिनों में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ 11 मुठभेड़ों में 17 आतंकी मारे गए हैं।
क्रिकेट बैट कारखाने में काम करता था सगीर
पुलवामा के लिंटर इलाके में शनिवार को आतंकियों ने बढ़ई सगीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सगीर यहां एक क्रिकेट बैट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। पिछले एक साल से वह यहीं रह रहा था। उसके साथ कुछ अन्य रिश्तेदार भी यहां काम कर रहे थे।