फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Roadways Employees Union Work boycott

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्यबहिष्कार जारी

Sat, 09 Jan 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Union Work boycott
श्रीनगर में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते उत्तराचंल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य - फोटो : SHRINAGAR
पांच माह के वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों के लिए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्यबहिष्कार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विगत पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण उनके परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहे है। जबकि चंडीगढ़ सहित कई मार्गों की बस सेवा बंद होने से डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि गढ़वाल मंडल का केंद्र बिंदू श्रीनगर डिपो कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण डिपो बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है। कर्मियों ने सरकार से डिपो की स्थिति में सुधार कर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। इस मौके पर यूनियन के शाखामंत्री मोहित कुमार, पिंटू, प्रदीप, रजनीश, पंकज, वसीम अहमद, दीपक गुप्ता, विकास कुमार, अमर शर्मा, राहुल व प्रदीप भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed