फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Rakesh Pandita had told the PSO to be Jammu on the day of the incident.

राकेश पंडिता ने घटना वाले दिन पीएसओ से जम्मू होने की बात कही थी

विज्ञापन
Rakesh Pandita had told the PSO to be Jammu on the day of the incident.
श्रीनगर। जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की गोली का शिकार भाजपा नेता एवं त्राल के नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पंडिता ने घटना वाले दिन अपने पीएसओ से कहा था कि वह जम्मू में है। यह दावा एक पुलिस अधिकारी ने किया है। पुलिस ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से पंडिता के त्राल नियमित रूप से जाने के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता के पीएसओ पर उनका लोकेशन लीक करने के संबंध में संदेह नहीं किया जा सकता है क्योंकि उन्हें पंडिता के कश्मीर में मौजूद होने के विषय में जानकारी नहीं थी। अब तक संदेह के आधार पर हत्या के मामले में 20 लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया कि घटना में घायल 22 वर्षीय युवती से भी पूछताछ की जाएगी, लेकिन उसके अस्पताल से निकलने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के दिन पंडिता की मेहमाननवाजी करने वाले परिवार से भी पूछताछ होगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ज्ञात हो कि दो जून को भाजपा पार्षद की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उनके साथ मौजूद युवती घायल हो गई थी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed