फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pulwama was the coldest place in Jammu and Kashmir, with the night temperature dropping to minus 5.1 degrees C

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा सबसे ठंडा, माइनस 5.1 डिग्री पहुंचा रात का पारा

Wed, 10 Dec 2025 12:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 10 Dec 2025 12:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पुलवामा में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री और जोजिला में बर्फबारी के बाद माइनस 19 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में भी ठंड बढ़ी है और मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर तक मौसम सूखा रहेगा, उसके बाद कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी संभव है।

विज्ञापन
Pulwama was the coldest place in Jammu and Kashmir, with the night temperature dropping to minus 5.1 degrees C
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा माइनस 5.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, जोजिला में बर्फबारी के बाद न्यूनतम पारा माइनस 19 डिग्री तक लुढ़क गया है। जम्मू में भी गलन भरी ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जोजिला में बर्फबारी के बाद घाटी में भी सर्दी बढ़ी है। सोमवार रात घाटी की ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात के माइनस 2.4 डिग्री से कम था। रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 12 दिसंबर तक मौसम सूखा रहेगा। 13 दिसंबर से कुछ दिनों तक कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कई जगह हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed