Pulwama: आतंकियों का विस्फोट का नया पैंतरा विफल, सड़क पर पटाखों से लैस सिलेंडर लगाया, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट
पुलवामा जिले के चौधरीबाग-लित्तर मार्ग पर पटाखों से लैस पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर पाया गया है, जिसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के बीच आतंकियों की एक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चौधरीबाग-लित्तर मार्ग पर पटाखों से लैस पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर पाया गया, जिसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष सूचना पर पुलवामा पुलिस, 55 आरआर और सीआरपीएफ 182 बीएन के जवानों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को चौधरीबाग-लित्तर रोड पर करीब 5 किलोग्राम वजन का पटाखों से लैस एक गैस सिलेंडर मिला। इसके बाद पटाखों के साथ लगे सिलेंडर में बम होने के कारण इसे नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिर इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया। मामले में जांच जारी है।
सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकी हमले को टाल दिया है। बम को निष्क्रिय बनाने तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। लगातार सुरक्षाबलों से मिल रही करारी शिकस्त से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और हिंसा के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं, जिसे लगातार सुरक्षाकर्मी विफल कर रहे हैं।
#WATCH Pulwama police along with 55 RR & CRPF 182/Bn today recovered a gas cylinder fitted with firecrackers weighing five kgs which was planted at Litter Chowdribagh road, Pulwama to harm the security forces. The suspicious cylinder was defused on spot.
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/7HbbDpra3S — ANI (@ANI) July 12, 2022
इससे पहले सोमवार को पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कैसर कोका समेत दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। आतंकियों से बरामद हथियारों में एक एम 4 कार्बाइन भी शामिल है जिसका उपयोग अमेरिकी सुरक्षाबल करते हैं।
उधर, पहलगाम और बालटाल से यात्रा को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले पहलगाम से यात्रा को बहला किया गया था। मंगलवार को मौसम साफ होने की सूरत में बालटाल से जत्था रवाना किया गया।