फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Properties worth more than Rs 3 crore of 2 drug smugglers seized in Srinagar

J&K: श्रीनगर में 2 नशा तस्करों की 3 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क, बानपोरा-नटीपोरा में बनाए थे आलीशान मकान

Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन राजधानी में बुधवार को दो नशा तस्करों की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गईं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Properties worth more than Rs 3 crore of 2 drug smugglers seized in Srinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी में बुधवार को दो नशा तस्करों की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गईं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत यह कार्रवाई की है। इसमें बानपोरा बटमालू में अब्दुल अहद भट का 65 लाख रुपये मूल्य का तीन मंजिला मकान कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ शहीद गंज पुलिस थाने में मामला दर्ज है। उसके घर से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। एक अन्य मामले में नटीपोरा निवासी जान मंजूर भट का उमर लेन आजाद बस्ती में स्थित तीन मंजिला मकान कुर्क किया है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। जान मंजूर भट के खिलाफ पुलिस थाना छानपोरा में मामला दर्ज है। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से तैयार की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed