{"_id":"601316538ebc3e340d28e761","slug":"producer-guild-s-team-arrived-in-gulmarg-said-no-better-place-than-kashmir-for-shooting-shrinagar-news-jmu2278997154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग पहुंची प्रोड्यूसर गिल्ड की टीम, कहा-शूटिंग के लिए कश्मीर से अच्छी जगह कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग पहुंची प्रोड्यूसर गिल्ड की टीम, कहा-शूटिंग के लिए कश्मीर से अच्छी जगह कोई नहीं
विज्ञापन
गुलमर्ग की बर्फ से लकदक वादियों में वीरवार को प्रोड्यूसर गिल्ड की टीम।
श्रीनगर। कश्मीर की वादियों में आगामी दिनों में शूटिंग की संभावनाएं देखने परखने के लिए यहां पहुंची बॉलीवुड प्रोड्यूसरों की टीम ने वीरवार को गुलमर्ग के दिलकश नजारे देखे। बर्फ से लकदक वादियों को देखते ही टीम ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए देश में कश्मीर से अच्छी दूसरी कोई जगह नहीं है। यहां की सुंदरता और नजारे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद रहे हैं और आने वाले समय में भी रहेंगे। टीम ने गुलमर्ग की प्राचीन सुंदरता की प्रशंसा की और कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म परियोजनाओं के लिए शूटिंग करने की इच्छा व्यक्त की।
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गिल्ड की टीम ने वीरवार को गुलमर्ग की कई साइट्स का दौरा किया। लोकेशन की बारीकियां परखीं। टीम के सदस्यों ने कहा कि शीघ्र ही कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग शुरू होंगी। मुंबई लौटकर टीम यहां के सकारात्मक माहौल के बारे में सभी को जानकारी देगी। यह टीम शुक्रवार को श्रीनगर में रहकर विभिन्न दर्शनीय स्थलों का दौरा करेगी जिसके बाद वह स्थानीय हितधारकों के साथ कुछ बैठकें भी करेगी। इसमें टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर्स भी शामिल हैं। वे 30 जनवरी को मुंबई वापस जाने से पहले पहलगाम में पसंदीदा पृष्ठभूमि स्थानों की खोज करेंगे।
टीम में ये लोग शामिल
प्रोड्यूसर गिल्ज की इस टीम में मशहूर शेफ संजीव कपूर, अजय देवगन फिल्म्स, संजय दत्त प्रोडक्शंस, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी फिल्म्स, जी स्टूडियोज, अधिकारी ब्रदर्स एंड एसएबी (मराठी), एंडमोल, राजकुमार हिरानी, एक्सेल एंटरटेनमेंट आदि के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शूटिंग संबंधी प्रक्रियाओं को किया जा रहा सरल
कश्मीर के पर्यटन निदेशक डॉ. जीएन मट्टू ने बताया कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं की टीम से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कश्मीर पारंपरिक रूप से बॉलीवुड के लिए एक पसंदीदा स्थान रहा है, जिन्होंने यहां डल झील, श्रीनगर के मुगल गार्डन, गुलमर्ग और पहलगाम में फिल्मों की शूटिंग की है। फिल्म निर्माताओं के लिए कश्मीर एक स्वाभाविक पृष्ठभूमि है और विभाग शूटिंग के लिए अनुमति प्राप्त करने संबंधी प्रक्रियाओं को और सकारात्मक बना रहा है।