{"_id":"690f1c845247cd01d80246e6","slug":"prayers-will-be-offered-for-the-victims-of-leh-violence-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh Violence: लेह हिंसा के मृतकों के लिए होगी प्रार्थना, 11 नवंबर को दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh Violence: लेह हिंसा के मृतकों के लिए होगी प्रार्थना, 11 नवंबर को दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु आमंत्रण
Sat, 08 Nov 2025 04:04 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:04 PM IST
सार
लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा में मारे गए चार युवाओं की याद में 11 नवंबर को शांति और मोमबत्ती प्रार्थना (मार्मे स्मोनलम) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
लेह
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा में जान गंवाने वाले चार युवाओं के सम्मान में 49वें (झिप्चु झार्गु) समारोह का आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा। यह घोषणा लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को की।
विज्ञापन
एलबीए और लद्दाख गोम्पा संघ (एलजीए) धर्म केंद्र में एक शांति और मोमबत्ती प्रार्थना (मार्मे स्मोनलम) का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनता से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना में शामिल होने का आह्वान किया गया है। लद्दाख के सभी मठों और गांवों से भी उस दिन विशेष प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
एलबीए और एलजीए ने इस घटना में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवारों की सहायता के लिए क्राउडफंडिंग शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया है कि कई पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं।
विज्ञापन
