फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Postcards to restore old pension in temples

देवी-देवताओं को भेजे ओपीएस की बहाली संबंधी पोस्टकार्ड

Sun, 25 Oct 2020 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Postcards to restore old pension in temples
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों ने देवताओं से समस्या के निराकरण की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने शिवालयों और देवी मंदिरों में मांग संबंधी पोस्टकार्ड चढ़ाए।
विज्ञापन

रविवार को विजयदशमी के मौके पर पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की श्रीनगर शाखा की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की गई। कहा गया कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है। सरकार को कर्मचारी विरोधी पेंशन योजना को खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि 26 (सोमवार) से 31 अक्तूूबर तक श्रीनगर क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे। कार्यक्रम की शुुरुआत करते हुए पंडित देवेंद्र उनियाल और कटकेश्वर महादेव मंदिर के महंत महेश गिरि की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं को भी पोस्टकार्ड भेजे गए। कटकेश्वर महादेव, कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, किलकिलेश्वर महादेव, कर्समर्दनी और धारी देवी को पोस्टकार्ड भेजते हुए मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण उनियाल और संचालन शाखा महामंत्री मनोज भंडारी ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, एसपी नौटियाल, मनोजकांत उनियाल, नागेश्वर नौडियाल, सौरभ नौटियाल, मुकेश सिंह रावत, डा. सुदेश जुगराण, कैलाश पुंडीर व देवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed