फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   political

पीपुल्स अलायंस भाजपा विरोधी मंच, राष्ट्रविरोधी नहीं - फारूक

विज्ञापन
political
श्रीनगर। राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष को नवगठित पीपुल्स अलायंस फार गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह भाजपा विरोधी मंच है, न कि देश विरोधी जमात। भाजपा की ओर से यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि पीएजीडी देश विरोधी है। यह सच नहीं है। इसमें कोई शंका नहीं है कि यह मंच भाजपा विरोधी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास पर हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त कर तथा जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटकर भाजपा ने संघीय ढांचे को तोड़ा है। उन्होंने देश के संविधान को तहस नहस करने और देश को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र-विरोधी जमात नहीं है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के अधिकारों को बहाल किया जाए। इससे ज्यादा की हमारी लड़ाई नहीं है। वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को धर्म के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इस प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे। यह धार्मिक लड़ाई नहीं है। बल्कि यह हमारी पहचान की लड़ाई है। वह पहचान जिसके बलबूते हम सारे लोग इकट्ठे खड़े हैं।
विज्ञापन

इससे पहले महबूबा के आवास पर हुई बैठक में अनुच्छेद 370 की बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में नेकां अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला व महासचिव अली मोहम्मद सागर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीआई (एम) के मोहम्मद युसूफ तारिगामी, पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन व एएनसी के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक अध्यक्ष, महबूबा उप प्रमुख बनीं
पीएजीडी एक साल के शासनकाल का जारी करेगा श्वेत पत्र
अलायंस की अगली बैठक 15 दिनों बाद जम्मू में, 17 को श्रीनगर में सम्मेलन
श्रीनगर। पीएजीडी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला बनाए गए हैं। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती को उप प्रमुख, सीपीएम नेता मो. युसूफ तारिगामी को समन्वयक तथा पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन को प्रवक्ता बनाया गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के आवास पर बैठक के बाद सज्जाद लोन ने बताया कि अलायंस का चिह्न पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर का झंडा होगा। पीएजीडी अनुच्छेद 370 हटने के बाद के एक साल के शासनकाल पर महीने भर के भीतर श्वेत पत्र जारी करेगा। श्वेत पत्र शब्दों का जाल नहीं होगा, बल्कि यह राज्य में लोगों की स्थिति को देखते हुए तथ्यों पर आधारित होगा। यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भ्रष्टाचार केवल जम्मू कश्मीर में ही हुआ है, जिसका सच श्वेत पत्र में उजागर किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया है कि अलायंस की अगली बैठक 15 दिनों बाद जम्मू में होगी। इसके साथ ही श्रीनगर में 17 नवंबर को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

फारूक का गुस्से को शांत करने का प्रयास
महबूबा मुफ्ती के 370 की बहाली होने तक झंडा न उठाने संबंधी विवादित बयान के बाद जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मामले को संभालने की कोशिश की है। यह संगठन भाजपा विरोधी है, न कि देश विरोधी, यह कहकर उन्होंने लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया है। खासकर कश्मीर में इस मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed