फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   politcal news

महबूबा फिर नजरबंद

विज्ञापन
politcal news
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को शनिवार को एक बार फि र से नजरबंद रखा गया। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। वे सीआरपीएफ द्वारा मारे गए निर्दोष नागरिक के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। कहा कि भारत सरकार चाहती है कि हम चुनिंदा रूप से हत्याओं की निंदा करें। वे केवल उन मामलों में नाराज होते हैं जहां नफ रत की राजनीति को लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में केंद्र सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मेरा डर इस तथ्य से और भी बढ़ गया है कि सुधार के बजाय भारत सरकार चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की नीति जारी रखेगी। इसका कारण उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव है।
विज्ञापन

-----------
कश्मीर की घटना से हुई क्षति की जिम्मेदारी कश्मीरी मुसलमानों के कंधों पर: बेग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फ र हुसैन बेग ने कहा कि हाल में कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्याएं उन्हें भयभीत कर घाटी से निकालने की कुत्सित योजना प्रतीत होती है। जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करने की जिम्मेदारी कश्मीरी मुसलमानों के कंधों पर है। इस सप्ताह कश्मीर के इतिहास में सबसे घृणित अपराध देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कश्मीरी हिंदुओं को भयभीत कर घाटी से निकालने की कुत्सित योजना प्रतीत हो रही है जिनमें नैतिकता और देशभक्ति के बल पर अपनी मातृभूमि पर रहने की हिम्मत है। कश्मीरी हिंदुओं की लक्षित हत्या के बाद अब सिख समुदाय को भी निशाना बनाया जा रहा है जिन्हें बहादुरी और हिम्मत के लिए जाना जाता है। इससे जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करने की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर कश्मीरी मुसलमानों पर है। मैं उम्मीद करता हूं कि कश्मीरी मुस्लिम इस नव नाजीवाद का विरोध करेंगे जो कश्मीर में सिर उठा सकता है। उम्मीद जताई कि हालिया घटनाओं से हिंसा के एक नए चक्र की शुरुआत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed