{"_id":"6a228854f468c240660fcf5e","slug":"police-attach-drug-linked-properties-worth-over-rs-4-crore-in-srinagar-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार पर प्रहार: श्रीनगर में संपत्तियां कुर्क, ड्रग तस्करों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के कारोबार पर प्रहार: श्रीनगर में संपत्तियां कुर्क, ड्रग तस्करों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Fri, 05 Jun 2026 01:58 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:58 PM IST
सार
श्रीनगर पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत ड्रग तस्करों से जुड़ी 4 करोड़ से अधिक की अचल संपत्तियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में ड्रग तस्करों की 4 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त
- फोटो : पुलिस
विस्तार
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई लाला बाजार और खानयार थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लाला बाजार क्षेत्र में आदिल अहमद धोबी निवासी सिख बाग की दो मंजिला आवासीय इमारत और नौ मरला जमीन को जब्त किया गया है। इसके साथ ही उससे जुड़ा एक वाहन भी सीज किया गया। इसी थाना क्षेत्र में अरशिद अहमद शेख निवासी हाका बाजार का एक वाहन भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं खानयार थाना पुलिस ने ओवैस हुसैन निवासी तांगबाग की लगभग 12 मरला जमीन और दो मंजिला मकान को जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच में यह संपत्तियां ड्रग तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई पाई गईं जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन्हें जब्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार की आर्थिक रीढ़ तोड़ने और जिले में सक्रिय नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।