{"_id":"6a01a44baa803ee77c05dc1e","slug":"peer-ki-gali-accident-3-army-personnel-injured-in-road-mishap-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mughal Road Accident: मुगल रोड के पीर की गली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, 20 RR के तीन जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mughal Road Accident: मुगल रोड के पीर की गली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, 20 RR के तीन जवान घायल
Mon, 11 May 2026 03:11 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 11 May 2026 03:11 PM IST
सार
मुगल रोड के पीर की गली इलाके में सेना के एक वाहन का एक्सीडेंट हो गया जिसमें 20 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
पीर की गली में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मुगल रोड के पीर की गली इलाके में सड़क हादसे में सेना के 20 राष्ट्रीय राइफल्स (20 RR) के तीन जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना पीर की गली सेक्टर में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ हालांकि इसके पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस हादसे में 20 आरआर के तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी सैन्य चिकित्सा सुविधा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीर की गली क्षेत्र जो दुर्गम और ऊंचाई वाला इलाका है, वहां अक्सर मौसम और सड़क की स्थिति चुनौतीपूर्ण रहती है।
विज्ञापन
